कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय जी ने राजनाथ सिंह के बयान पर दिया करारा जवाब
1 min readकांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय जी ने राजनाथ सिंह के बयान पर दिया करारा जवाब।
राजनाथ सिंह जी,राहुल गांधी जी पर सवाल उठाने से पहले ज़रा वाराणसी का सच देश को बताइए- अजय राय।
क्या प्रधानमंत्री जी में इतनी हिम्मत है कि वे बिना सहयोगी दलों के सहारे और बिना प्रशासनिक मशीनरी के दुरुपयोग के अकेले चुनाव लड़कर दिखाएं ? शुरुआती 7 राउंड तक प्रधानमंत्री पीछे चल रहे थे,और कैसे हेरफेर करके जीत दिलाई गई, यह सब जानते हैं।
इस बात का प्रमाण काशी की जनता ने दे दिया था और आने वाले चुनावों में भी अच्छी तरह देगी।इस बार न प्रशासनिक मशीनरी काम करेगी और न ही आपके सहयोगी दलों का झूठ।इस बार काशी की जनता ऐसा जवाब देगी कि दिल्ली की सियासत हिल जाएगी!
आज भाजपा पूरी तरह इन सहयोगी पार्टियों के बैसाखियों के सहारे और जोड़-तोड़ की राजनीति पर टिकी है!

