October 17, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

आकांक्षा समिति की अध्यक्ष श्रीमती मनजोत कौर ने बेटियों की शिक्षा, जागरूकता और सम्मान पर दिया जोर

1 min read
Spread the love

नारी सशक्तिकरण को लेकर सुल्तानपुर में वृहद आयोजन, हजारों महिलाओं ने लिया भाग
जिला आकांक्षा समिति की अध्यक्ष श्रीमती मनजोत कौर ने बेटियों की शिक्षा, जागरूकता और सम्मान पर दिया जोर
सुल्तानपुर।

नवरात्र पर्व के अवसर पर जिला आकांक्षा समिति के तत्वावधान में नारी सशक्तिकरण को लेकर वृहद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह की पत्नी एवं जिला आकांक्षा समिति की अध्यक्ष श्रीमती मनजोत कौर की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में हजारों की संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान विधिक जागरूकता शिविर अभियान की सचिव एवं माननीय न्यायाधीश की उपस्थिति भी रही।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीमती मनजोत कौर ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने, किशोरियों को जागरूक करने और समाज को समृद्ध बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने बेटियों को शिक्षित बनाने, उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने तथा सही और गलत के बीच अंतर समझाने पर विशेष जोर दिया।
उन्होंने कहा कि नवरात्र पर्व में बेटियों को देवी का स्वरूप माना जाता है। इसलिए प्रत्येक परिस्थिति में बेटियों का सम्मान और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना समाज की जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम में केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए विभिन्न विभागों की ओर से शिविर लगाए गए। महिलाओं ने शिविरों में पहुंचकर योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सैकड़ों लोगों का चिकित्सीय परीक्षण कर स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया। आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को जागरूक कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रेरित करना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *