September 20, 2024

Awadh Speed News

Just another wordpress site

भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह मृतकों के घर पहुंच व्यक्त की शोक संवेदना।

1 min read
Spread the love

सुल्तानपुर

भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह मृतकों के घर पहुंच व्यक्त की शोक संवेदना।

भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष कंचन गुप्ता और मृतक अनिल अग्रहरि के घर पहुंचे विनोद सिंह

हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी और सख्त पुलिसिया कार्यवाही के लिये विनोद सिंह ने परिजनों को किया आश्वस्त

सुलतानपुर विधानसभा से नवनिर्वाचित भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह आज क्षेत्र के लौहर पश्चिम गांव पहुंचे। इस दौरान के गांव के मृतक अनिल अग्रहरि के घर पहुंचे और परिजनों को शोक संवेदना व्यक्त की। दरअसल बीते दिनों अनिल अग्रहरि की कुछ बदमाशों ने मामूली विवाद में पीट पीट कर हत्या कर दी थी। लिहाजा भाजपा विधायक विनोद सिंह ने आज परिजनों को आश्वस्त किया और हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी के साथ साथ कठोर कार्यवाही करवाने की बात कही। विनोद सिंह ने साफ कहा कि ऐसे लोग बख्शे नही जायेंगे। साथ ही उन्होंने परिजनों को हर मदद का आश्वासन दिया।

वहीं इसके बाद विनोद सिंह नगर के बघराजपुर ओम नगर स्थित भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष कंचन गुप्ता के घर पहुंचे। दरअसल दो दिनों पूर्व कंचन के 13 वर्षीय बेटे उमंग को संदिग्ध अवस्था मे पेट मे गोली लग गई थी और इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया था। लिहाजा विनोद ने आज परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। साथ ही उन्होंने हर मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि उमंग के हत्यारे जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे और उनके खिलाफ कठोर से कठोर कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *