त्योहारों और पंचायत चुनावों को लेकर धौलपुर पुलिस अलर्ट, देर शाम सड़कों पर सघन चेकिंग अभियान,
1 min readधौलपुर, राजस्थान।
त्योहारों और पंचायत चुनावों को लेकर धौलपुर पुलिस अलर्ट, देर शाम सड़कों पर सघन चेकिंग अभियान,
संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ, वाहनों के दस्तावेजों की जांच; शांति भंग करने वालों पर होगी कार्रवाई,
धौलपुर,
आगामी त्योहारों और पंचायत चुनावों के मद्देनजर धौलपुर पुलिस ने जिलेभर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा एवं एडीएफ बाड़ी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रवण कुमार झोरड़ के सुपरविजन में देर शाम प्रमुख मार्गों और विभिन्न स्थानों पर वाहनों की सघन जांच की जा रही है।
जांच अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने वाहनों के आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन किया तथा संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर उनकी गतिविधियों पर नजर रखी। बाजारों, प्रमुख मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
पुलिस का उद्देश्य त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने और पंचायत चुनावों में निष्पक्ष एवं भयमुक्त माहौल बनाए रखना है। कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की आशंका वाले तत्वों पर निगरानी रखने के साथ आवश्यक निवारक कार्रवाई भी की जा रही है।
धौलपुर पुलिस ने आमजन से त्योहारों को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने, चुनाव के दौरान शांति बनाए रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है। साथ ही अफवाहों से बचने और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर विश्वास करने का आग्रह किया है।
विजय कुमार शर्मा ब्यूरो

