October 26, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का प्रतीक है शरद मेला महोत्सव,

1 min read
Spread the love

धौलपुर, राजस्थान।

धौलपुर के शरद मेले का भव्य आगाज, सभापति गिरीश गर्ग ने ध्वजारोहण कर किया शुभारंभ
संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का प्रतीक है शरद मेला महोत्सव,

धौलपुर,
नगर परिषद धौलपुर की ओर से आयोजित शरद मेला महोत्सव का रविवार को विधिवत शुभारंभ हुआ। नगर परिषद सभापति गिरीश कुमार गर्ग ने ध्वजारोहण कर पूजा-अर्चना के साथ मेले का आगाज किया। इस दौरान मेले के सफल आयोजन और शहर की सांस्कृतिक परंपराओं की निरंतरता के लिए कामना की गई। कार्यक्रम में नगर परिषद के पार्षद, अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। मेले के शुभारंभ को लेकर स्थानीय नागरिकों में भी उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर सभापति गिरीश कुमार गर्ग ने कहा कि शरद मेला धौलपुर की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का प्रतीक है। ऐसे आयोजन शहर की सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करने के साथ लोगों को पारंपरिक गतिविधियों और मनोरंजन से जुड़ने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि मेले को अधिक भव्य और आकर्षक बनाने के साथ यहां आने वाले नागरिकों एवं पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के प्रयास किए जाएंगे।
सभापति ने कहा कि शरद मेला महोत्सव के माध्यम से धौलपुर की सांस्कृतिक विरासत को प्रोत्साहित करने और शहर की पहचान को व्यापक स्तर पर पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। मेले का आयोजन स्थानीय परंपराओं को सहेजने और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

विजय कुमार शर्मा ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *