October 26, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

गोविंदपुर रामलीला का जितेंद्र मिश्रा ने किया शुभारंभ,दुर्गा पंडालों में टेका मत्था

1 min read
Spread the love

सुलतानपुर।

बल्दीराय में केंद्रीय दुर्गा पूजा व्यवस्था समिति के महामंत्री ने मां दुर्गा का लिया आशीर्वाद,कई पूजा पंडालों का किया भ्रमण। दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर बल्दीराय क्षेत्र में आस्था का उल्लास छाया हुआ है। केंद्रीय दुर्गा पूजा व्यवस्था समिति बल्दीराय के महामंत्री जितेंद्र मिश्रा ने गोविंदपुर में रामलीला की पट्टी खोलकर मंचन का शुभारंभ किया। इससे पहले उन्होंने भरसाइयां, पारा, वलीपुर, गोविंदपुर, बघौना, बल्दीराय और देहली बाजार समेत विभिन्न स्थानों पर सजे दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचकर दर्शन-पूजन किया और मां का आशीर्वाद लिया।रामलीला के शुभारंभ के साथ गोविंदपुर में धार्मिक उत्साह का माहौल देखने को मिला।रामलीला के जरिए भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा और धर्म के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।इस दौरान मंडल अध्यक्ष विशाल जायसवाल, अरुण मिश्रा, निहाल सिंह, आकाश सिंह, दीपू यादव, कप्तान सिंह, अनुराग तिवारी, धीरू तिवारी, प्रवेश कुमार, संजय यादव, मुकेश तिवारी, सुल्तान, सोनू पाल, रुद्र, सतीश मिश्रा, अर्पित तिवारी समेत अन्य सहयोगी और समर्थक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *