प्राथमिक विद्यालय कोटखास में शैक्षिक गतिविधियों का सपोर्टिव सुपरविजन, एआरपी ने दिया मार्गदर्शन
1 min read
गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और निपुण लक्ष्य हासिल करने पर जोर, विद्यालय में संचालित गतिविधियों की सराहना
जवां, अलीगढ़।
प्राथमिक विद्यालय कोटखास, विकासखंड जवां में शैक्षिक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने के उद्देश्य से एआरपी (एकेडमिक रिसोर्स पर्सन) श्री नवीन कुमार धनगर द्वारा सपोर्टिव सुपरविजन किया गया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में संचालित शिक्षण गतिविधियों का अवलोकन कर शिक्षकों को आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया।
निरीक्षण के दौरान एआरपी नवीन कुमार धनगर ने बच्चों की वर्कबुक, कैच-अप शिक्षण कार्य, लेखन कार्य एवं विद्यालय में किए जा रहे नवाचारों का जायजा लिया। इसके साथ ही शिक्षक डायरी, निपुण रजिस्टर, निपुण तालिका और निपुण लक्ष्य सहित विभिन्न शैक्षिक अभिलेखों का भी अवलोकन किया। उन्होंने शिक्षण कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए बच्चों के सीखने के स्तर को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक सुझाव दिए।
इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय में संचालित शैक्षिक गतिविधियों की सराहना की तथा शिक्षण प्रक्रिया को अधिक रुचिकर, प्रभावी और परिणामोन्मुखी बनाने पर जोर दिया। उनके मार्गदर्शन और उत्साहवर्धन से विद्यालय परिवार को शैक्षिक गुणवत्ता में निरंतर सुधार करने की प्रेरणा मिली।
विद्यालय की सहायक अध्यापिका प्रीति शर्मा ने एआरपी नवीन कुमार धनगर के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार का सहयोगात्मक मार्गदर्शन शिक्षकों को बेहतर शिक्षण कार्य करने और बच्चों को निपुण बनाने की दिशा में प्रेरित करता है।
विद्यालय परिवार ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर शिक्षण व्यवस्था और प्रत्येक बच्चे को निपुण बनाने के संकल्प को दोहराया।

