October 22, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

पंचायत चुनावों को लेकर धौलपुर पुलिस अलर्ट, क्रिटिकल मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण,

1 min read
Spread the love

पंचायत चुनावों को लेकर धौलपुर पुलिस अलर्ट, क्रिटिकल मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण,

राजाखेड़ा क्षेत्र के देवखेड़ा, बसई घीयाराम, मिठावली व खुड़िला में सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा, ग्रामीणों से किया जनसंवाद,

धौलपुर, राजस्थान
आगामी पंचायत राज चुनावों को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए धौलपुर पुलिस अलर्ट है। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा और एडीएफ बाड़ी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रवण कुमार झोरड़ के सुपरविजन में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जा रही है।
इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने राजाखेड़ा पंचायत समिति क्षेत्र के देवखेड़ा, बसई घीयाराम, मिठावली और खुड़िला सहित विभिन्न क्रिटिकल मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से जनसंवाद कर निर्भीक होकर मतदान करने तथा शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।
पुलिस द्वारा जिलेभर में पैदल गश्त, नाकाबंदी और संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है। साथ ही आमजन से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई है।

विजय कुमार शर्मा ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *