October 22, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

व्हाट्सएप पर फर्जी क्यूआर कोड से अकाउंट हैकिंग का खतरा, राजस्थान पुलिस ने जारी की एडवाइजरी,

1 min read
Spread the love

इमरजेंसी और इलाज के नाम पर परिचितों से मांगते हैं पैसे, ओटीपी व वेरिफिकेशन पिन साझा नहीं करने की अपील,

धौलपुर,
साइबर ठग अब फर्जी क्यूआर कोड, संदिग्ध लिंक और ओटीपी के जरिए व्हाट्सएप अकाउंट पर कब्जा कर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। इसे लेकर राजस्थान पुलिस की आर-फोर-सी साइबर क्राइम शाखा ने एडवाइजरी जारी कर आमजन को सतर्क रहने की अपील की है। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस साइबर क्राइम वीके सिंह के अनुसार, अकाउंट हैक होने के बाद ठग संपर्क सूची में शामिल लोगों को इमरजेंसी या इलाज के नाम पर पैसे मांगने के संदेश भेजते हैं।
पुलिस ने अनजान क्यूआर कोड स्कैन नहीं करने, ओटीपी व वेरिफिकेशन पिन साझा नहीं करने तथा व्हाट्सएप के टू-स्टेप वेरिफिकेशन को चालू रखने की सलाह दी है। साथ ही लिंक्ड डिवाइसेस की नियमित जांच करने और अनजान डिवाइस को लॉग आउट करने की अपील की है। पैसे की मांग होने पर संबंधित व्यक्ति की पहचान फोन कॉल से सत्यापित करने को कहा गया है।
अकाउंट हैक होने का संदेह होने पर अपने नंबर से व्हाट्सएप दोबारा रजिस्टर करें, अनजान डिवाइस लॉग आउट करें और संपर्कों को सतर्क करें। साइबर ठगी की शिकायत cybercrime.gov.in पर या हेल्पलाइन नंबर 1930 पर दर्ज कराई जा सकती है। राजस्थान पुलिस ने नागरिकों से सावधानी बरतने और संदिग्ध संदेशों से दूर रहने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *