एमएलसी स्नातक उम्मीदवार रमेश चंद्र दुबे ने मांगा वोट और समर्थन
1 min readबांदा।
एमएलसी स्नातक उम्मीदवार रमेश चंद्र दुबे ने मांगा वोट और समर्थन
आगामी विधान परिषद स्नातक चुनाव के मद्देनजर एमएलसी स्नातक उम्मीदवार श्री रमेश चंद्र दुबे (सेवा निवृत्त अपर मुख्य अधिकारी) ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है।
इसी क्रम में आज श्री दुबे उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ, बांदा की जिलाध्यक्ष सुधा सिंह राजपूत के आवास पर पहुंचे। उन्होंने सुधा सिंह राजपूत से भेंट कर स्नातक एमएलसी चुनाव में वोट और समर्थन की अपील की।
श्री दुबे ने कहा कि स्नातक मतदाताओं, शिक्षकों और कर्मचारियों की समस्याओं को वह पूरी मजबूती से विधान परिषद में उठाएंगे। सेवा काल के अनुभव के आधार पर वह शिक्षा और कर्मचारी हितों के लिए लगातार संघर्षरत रहेंगे।
इस अवसर पर सुधा सिंह राजपूत ने उन्हें शुभकामनाएं दी और संगठन स्तर पर विचार-विमर्श कर समर्थन का आश्वासन दिया।

