भटक कर बीकापुर पहुंचे बालक के परिजनों का नहीं लग रहा है सुराग।
1 min readआवश्यक सूचना
भटक कर बीकापुर पहुंचे बालक के परिजनों का नहीं लग रहा है सुराग।
बीकापुर।
घर से भटक कर कोतवाली क्षेत्र के गुंधौर पहुंचे 10 वर्षीय लावारिस बालक को ग्रामीणों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची 112 डायल पीआरबी पुलिस द्वारा बीकापुर कोतवाली लाया गया। बताया गया कि कोतवाली क्षेत्र के गुंधौर गांव मे बृहस्पतिवार सुबह करीब 9 बजे 10 वर्षीय बालक घायल अवस्था में रोते हुए मिला बालक के पास एक साइकिल भी थी। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। पूछने पर बालक ने अपना नाम अनिकेत और पिता का नाम रमेश बताया लेकिन वह गांव का नाम और अपना पता ठीक सेनहीं बता सका। पीआरबी पुलिस द्वारा जख्मी बालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर लाया गया तथा दवा उपचार कराया गया। उसके बाद कोतवाली ले जाकर पूरी घटना से कोतवाल देवेंद्र पांडेय को अवगत कराया गया। कोतवाली पुलिस दिनभर लावारिस मिले बालक के संबंध में जानकारी करती रही लेकिन शाम तक बालक के परिजनों से संबंध में जानकारी नहीं हो सकी। कोतवाली पुलिस के अनुसार बालक द्वारा साइकिल से चोट लगने की बाद बताई गई है जिसके चलते वह जख्मी हुआ है। बालक ने बताया कि वह 2 दिन पूर्व साइकिल लेकर मां के घर जाने के लिए निकला है और भटक गया है। कोतवाल देवेंद्र पांडेय ने बताया कि बालक अनिकेत ने काफी पूछने पर अपने गांव का नाम झलिहा बताया है। बताया है कि वह मामा के घर जाने के लिए निकला है। परिजनों का सुराग लगाने के लिए प्रयास किया जा रहा है।
@all

