October 22, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

सीपीआई की ओर जनता का रुझान लगातार बढ़ रहा – महुआ बांदा के धीरेन्द्र कुमार द्विवेदी ने ली सीपीआई की सदस्यता

1 min read
Spread the love

बांदा।

सीपीआई की ओर जनता का रुझान लगातार बढ़ रहा – महुआ बांदा के धीरेन्द्र कुमार द्विवेदी ने ली सीपीआई की सदस्यता

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) की ओर जनता जनार्दन का रुझान अब रुकने वाला नहीं है। इसी कड़ी में महुआ, बांदा निवासी धीरेन्द्र कुमार द्विवेदी (धीरू भाई) ने सीपीआई पर भरोसा जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

धीरेन्द्र कुमार द्विवेदी को सदस्यता वरिष्ठ कम्युनिस्ट नेता कामरेड ऑक्सीजन बाबा रामकृष्ण अवस्थी ने दिलाई।

सदस्यता लेने के बाद धीरेन्द्र कुमार ने कहा कि सीपीआई एक पुरानी किसान-मजदूर हितैषी पार्टी है। हम खुद किसान हैं, इसलिए हमें इस पार्टी पर पूरा भरोसा है कि यही पार्टी किसान-मजदूर की सच्ची लड़ाई लड़ती है।

इस अवसर पर कम्युनिस्ट पार्टी बांदा के जिला सचिव कामरेड श्यामसुंदर सिंह राजपूत एडवोकेट ने धीरेन्द्र कुमार जी को बधाई दी। उन्होंने विश्वास जताया कि निश्चित रूप से पार्टी की विचारधारा और बात को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य धीरेन्द्र कुमार जी द्वारा बेहतर ढंग से किया जाएगा।

मौके सीपीआई जिंदाबाद, ऑक्सीजन बाबा जिंदाबाद के नारे लगाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *