October 22, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

सुरौली बुजुर्ग निवासी राजबहादुर सिंह ने थामा सीपीआई का दामन

1 min read
Spread the love

हमीरपुर।

हमीरपुर जिले के सुरौली बुजुर्ग निवासी कामरेड राजबहादुर सिंह ने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) पर भरोसा जताते हुए विधिवत सदस्यता ग्रहण की।

कामरेड राजबहादुर सिंह को सदस्यता वरिष्ठ कम्युनिस्ट नेता कामरेड ऑक्सीजन बाबा रामकृष्ण अवस्थी ने दिलाई। इस अवसर पर लाल पट्टी पहनाकर उनका पार्टी में स्वागत किया गया।

सदस्यता ग्रहण करने के बाद कामरेड राजबहादुर सिंह ने कहा कि आज देश में जुमलाबाजी और जाति-धर्म की राजनीति हावी है, जिसमें आम जनता पिस रही है। किसान-मजदूरों की हालत दिन-प्रतिदिन खराब होती जा रही है। उन्होंने कहा कि सीपीआई ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो किसान-मजदूर की आवाज बनकर संघर्ष कर रही है।

उन्होंने हमीरपुर जिले में संगठन के तेजी से विस्तार पर जोर दिया।

इस मौके पर कम्युनिस्ट पार्टी बांदा के जिला सचिव कामरेड श्यामसुंदर सिंह राजपूत एडवोकेट ने कामरेड राजबहादुर सिंह के विचारों से सहमति जताते हुए उन्हें बधाई दी और कहा कि उनके आने से हमीरपुर में पार्टी और मजबूत होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *