October 22, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

शहीदों को नमन कर वीरांगनाओं का किया सम्मान,144 राउंड फायरिंग से गूंजा पुलिस लाइन मैदान,

1 min read
Spread the love

धौलपुर, राजस्थान।

144 राउंड फायरिंग से गूंजा पुलिस लाइन मैदान, शहीदों को नमन कर वीरांगनाओं का किया सम्मान,

पुलिस शहीद दिवस पर 154 शहीद पुलिसकर्मियों के नामों का वाचन, पुष्पचक्र अर्पित कर दी शोक सलामी; पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश,

धौलपुर, न्यूज।
पुलिस शहीद दिवस पर बुधवार को धौलपुर पुलिस लाइन में समारोह आयोजित कर देश की सुरक्षा और आमजन की रक्षा करते हुए प्राण न्योछावर करने वाले वीर पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने देश के विभिन्न राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों एवं अर्द्धसैनिक बलों के 154 शहीद पुलिसकर्मियों के नामों का वाचन किया। शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर सम्मान गार्ड ने शस्त्र झुकाकर शोक सलामी दी। पुलिस बैंड ने ‘लास्ट पोस्ट’ धुन बजाई तथा तीन चक्रों में 144 राउंड फायरिंग कर शहीदों को सम्मान दिया गया। इस दौरान दो मिनट का मौन भी रखा गया।
पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने शहीद पुलिसकर्मियों की वीरांगनाओं को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों एवं सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के साथ पुलिस लाइन परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।
उल्लेखनीय है कि 21 अक्टूबर 1959 को लद्दाख के हॉट स्प्रिंग्स क्षेत्र में चीनी सैनिकों के साथ मुठभेड़ में सीआरपीएफ के 10 जवान शहीद हुए थे। उन्हीं की स्मृति में प्रतिवर्ष पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है।
समारोह में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा, वृत्ताधिकारी प्रदीप नेहरा, कोतवाली, निहालगंज एवं सदर थाना प्रभारी, एलओ मोहन सिंह, हवलदार मेजर जसराम सहित पुलिस अधिकारी, जवान और सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

विजय कुमार शर्मा ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *