October 20, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

यात्रियों को सुविधाअमृत भारत योजना के तहत स्टेशन की नई बिल्डिंग लगभग तैयार,

1 min read
Spread the love

धौलपुर, राजस्थान।

30 अक्टूबर को धौलपुर जंक्शन का CRS निरीक्षण,

नए प्रवेश द्वार से मिलेगी यात्रियों को सुविधा
अमृत भारत योजना के तहत स्टेशन की नई बिल्डिंग लगभग तैयार,

घड़ी सांदरा तक ट्रेन संचालन की भी होगी जांच,

धौलपुर,
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत धौलपुर जंक्शन के आधुनिकीकरण का काम अंतिम चरण में पहुंच गया है। स्टेशन की नई बिल्डिंग और मुख्य प्रवेश द्वार का निर्माण तेजी से जारी है। रेलवे के अनुसार, 30 अक्टूबर को नई बिल्डिंग और मुख्य द्वार का सीआरएस (CRS) निरीक्षण प्रस्तावित है। निरीक्षण के बाद अनुमति मिलने पर यात्रियों को कमल होटल चौराहे के पास बने नए प्रवेश द्वार से स्टेशन में आवागमन की सुविधा मिल सकेगी।
रेलवे ने नए प्रवेश द्वार के निर्माण में आ रही तकनीकी बाधाओं को दूर कर काम तेज कर दिया है। पहले यह द्वार जैन धर्मशाला के सामने प्रस्तावित था, लेकिन बाद में स्थान बदलकर कमल चौराहे के पास हनुमान मंदिर के आगे निर्धारित किया गया। नए द्वार के चौड़ीकरण से स्टेशन की नई बिल्डिंग अब मुख्य सड़क से स्पष्ट दिखाई देने लगी है।
सहायक मंडल अभियंता, आगरा मंडल (कंस्ट्रक्शन) बाबूलाल बैरवा के अनुसार, निर्माण कार्य स्वीकृत नक्शे के अनुरूप कराया जा रहा है। 30 अक्टूबर को प्रस्तावित निरीक्षण में धौलपुर से घड़ी सांदरा तक ब्रॉडगेज लाइन पर ट्रेन संचालन की तैयारियों को भी शामिल किया गया है। निरीक्षण के बाद अनुमति मिलने पर इस रेलखंड पर ट्रेन सेवा शुरू करने का रास्ता साफ हो सकता है। धौलपुर से सरमथुरा तक गेज कन्वर्जन का काम वर्ष 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य है।

विजय कुमार शर्मा ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *