प्रतिमा विसर्जन को लेकर आमघाट पुल पर सुरक्षा को लेकर पुलिस व एसडीआरएफ की टीम तैनात
1 min readआम घाट पर मां दुर्गा को विदाई, सुरक्षा में पुलिस-एसडीआरएफ मुस्तैद
हलियापुर/अमेठी


आदि गंगा गोमती के पावन आम घाट पर मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान श्रद्धा और भावुकता का माहौल देखने को मिला।
शारदीय नवरात्रि के समापन पर श्रद्धालुओं ने ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच मां दुर्गा को नम आंखों से विदाई दे रहे घाट पर मां के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना है।
विसर्जन कार्यक्रम को सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने घाट पर सुरक्षा व्यवस्था की है।
थाना भाले सुल्तानपुर शहीद स्मारक के प्रभारी सहित पुलिसकर्मी मौके पर तैनात हैं, इसके साथ ही एसडीआरएफ की कानपुर टीम, पीएसी के जवानों और राजस्व कर्मियों की भी ड्यूटी लगाई गई है।
सुरक्षा दलों की मौजूदगी में विसर्जन प्रक्रिया पर निगरानी रखी जा रही है।
हलियापुर और अमेठी क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से सैकड़ों वाहनों के जरिए मां दुर्गा की प्रतिमाएं आम घाट पहुंच रही है।
श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए आवागमन और विसर्जन की व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के प्रयास किए गए हैं।
नाविकों की पहचान के लिए प्रशासन की तरफ से सफेद टी-शर्ट
विसर्जन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए प्रशासन ने नाविकों को सफेद टी-शर्ट उपलब्ध कराई है इससे भीड़ के बीच नाविकों की पहचान आसानी से हो सकेगी।
निर्धारित व्यवस्था के तहत चिन्हित नाविक प्रतिमाओं को वाहनों से उतारकर नाव पर स्थापित करते हैं,इसके बाद नाव के जरिए प्रतिमाओं को गोमती नदी की मध्य धारा तक ले जाकर विसर्जित किया जा रहा है।
नावों के आसपास अनधिकृत लोगों की आवाजाही नियंत्रित करने के लिए भी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं, पुलिस, एसडीआरएफ, पीएसी और राजस्व कर्मियों की तैनाती से विसर्जन स्थल पर सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन के बीच श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए अगले वर्ष मां के पुनः आगमन की कामना कर रहे हैं।
