त्योहारों और पंचायत चुनावों को लेकर धौलपुर पुलिस अलर्ट, जिलेभर में देर शाम सघन चेकिंग व नाकाबंदी,
1 min readधौलपुर, राजस्थान।
त्योहारों और पंचायत चुनावों को लेकर धौलपुर पुलिस अलर्ट, जिलेभर में देर शाम सघन नाकाबंदी,
वाहनों की जांच, संदिग्धों से पूछताछ कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की,
धौलपुर,
आगामी त्योहारों और पंचायत चुनावों के मद्देनजर धौलपुर पुलिस ने जिलेभर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा और एडीएफ बाड़ी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रवण कुमार झोरड़ के सुपरविजन में विभिन्न स्थानों पर देर शाम सघन नाकाबंदी की गई।
इस दौरान पुलिस टीमों ने वाहनों के दस्तावेजों की जांच की तथा संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर उनकी गतिविधियों का सत्यापन किया। पुलिस बाजारों, प्रमुख मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ाकर असामाजिक तत्वों पर नजर रख रही है, ताकि त्योहारों और पंचायत चुनावों के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनी रहे।


