October 20, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

डॉ. शिवचरण कुशवाह मोड़ से राणा पैलेस तक नई सड़क का लोकार्पण

1 min read
Spread the love

धौलपुर, राजस्थान।

,

लोगों को मिली राहत
सभापति गिरीश गर्ग और आयुक्त विष्णु परमार ने फीता काटकर किया शुभारंभ, गुणवत्ता से समझौता नहीं करने के दिए निर्देश,

धौलपुर, न्यूज।
नगर परिषद धौलपुर की ओर से शहर में विकास कार्यों को गति देने की कड़ी में शिवचरण कुशवाह मोड़ से राणा पैलेस तक नवनिर्मित सड़क का लोकार्पण किया गया। नगर परिषद सभापति गिरीश गर्ग और आयुक्त विष्णु परमार ने फीता काटकर सड़क का शुभारंभ किया। सड़क निर्माण पूरा होने से लंबे समय से जर्जर मार्ग और आवागमन की समस्या से परेशान स्थानीय निवासियों एवं राहगीरों को राहत मिली है।
लोकार्पण कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि जीतू कंसाना, विजय कुमार शर्मा और राहुल राणा सहित स्थानीय वार्डवासी मौजूद रहे। इस दौरान सभापति गिरीश गर्ग ने कहा कि शहर का सर्वांगीण विकास और आमजन को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर परिषद की प्राथमिकता है। जनता से किए गए विकास संबंधी वादों को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों और संवेदक को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता एवं निर्धारित मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए तथा किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाए।सड़क निर्माण पूरा होने पर स्थानीय निवासी बौहरे दीनू पचौरी, ओम प्रकाश गौड़, जगदीश गुर्जर और पवन गुर्जर ने नगर परिषद प्रशासन, सभापति एवं वार्ड पार्षदों का आभार जताया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

विजय कुमार शर्मा ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *