October 19, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

प्राथमिक विद्यालय कमालपुर में हर्षोल्लास से मनाया गया दशहरा उत्सव

1 min read
Spread the love

प्राथमिक विद्यालय कमालपुर में हर्षोल्लास से मनाया गया दशहरा उत्सव
कहानी कथन के माध्यम से बच्चों ने सीखा सत्य और अच्छाई की विजय का संदेश
टप्पल, अलीगढ़। प्राथमिक विद्यालय कमालपुर, विकासखंड टप्पल में एआरपी श्रीमती मोनिका शर्मा के नेतृत्व में दशहरा उत्सव हर्षोल्लास, उमंग और रचनात्मक गतिविधियों के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के महत्व को जाना।
कार्यक्रम के दौरान रोचक कहानी कथन के माध्यम से बच्चों को दशहरा पर्व के महत्व से परिचित कराया गया। उन्हें बताया गया कि दशहरा बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। भगवान श्रीराम द्वारा रावण पर विजय प्राप्त करने की कथा के माध्यम से बच्चों को सत्य, सदाचार, नैतिकता और अच्छे आचरण का महत्व समझाया गया।
इस गतिविधि का उद्देश्य बच्चों में नैतिक मूल्यों का विकास करने के साथ-साथ आत्मविश्वास बढ़ाना और भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना रहा। शिक्षकों ने बच्चों को प्रेरित किया कि वे अपने जीवन में सदैव सत्य का साथ दें, बड़ों का सम्मान करें और अच्छे कार्यों को अपनाकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास करें।
कार्यक्रम के अंत में इंचार्ज प्रधानाध्यापिका दीप्ति एवं सहायक अध्यापिका माधुरी ने सभी बच्चों को दशहरा पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें अच्छाई के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।
इस अवसर पर विद्यालय परिवार की ओर से समस्त क्षेत्रवासियों को दशहरा पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गईं। साथ ही कामना की गई कि दशहरे का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, खुशियां, सकारात्मकता और आपसी सद्भाव लेकर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *