October 19, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

राष्ट्रीय कवियों ने हास्य-व्यंग्य और ओजपूर्ण रचनाओं से बांधा समां

1 min read
Spread the love

धौलपुर में राष्ट्रीय कवियों ने हास्य-व्यंग्य और ओजपूर्ण रचनाओं से बांधा समां
स्व. रामप्रकाश गौतम की तृतीय पुण्य स्मृति में भव्य अखिल भारतीय कवि सम्मेलन आयोजित, देर शाम तक गूंजती रहीं तालियां
धौलपुर, राजस्थान।
धौलपुर में सातत्य फाउंडेशन के तत्वावधान में स्व. रामप्रकाश गौतम की तृतीय पुण्य स्मृति के उपलक्ष्य में भार्गव वाटिका में भव्य अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। साहित्यिक संध्या में देश के ख्यातिप्राप्त कवियों ने हास्य-व्यंग्य, ओज और श्रृंगार रस से ओतप्रोत रचनाओं की शानदार प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कवियों की रचनाओं पर देर शाम तक तालियां गूंजती रहीं और पूरा कार्यक्रम स्थल साहित्यिक रंग में सराबोर नजर आया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्रिगेडियर (रिटायर्ड) राजीव सरीन ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में धौलपुर नगर परिषद सभापति गिरीश कुमार गर्ग उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में आरएसी धौलपुर के कमांडेंट सीताराम प्रजापति, वरिष्ठ चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. रामावतार अग्रवाल, समाजसेवी विमल भार्गव, शिक्षाविद एवं समाजसेवी अनुराग शर्मा, डॉ. सुभाष भारद्वाज, डॉ. संजय शर्मा तथा बाड़ी नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी दीपक चन्द्र गोयल शामिल रहे।
कवि सम्मेलन में राजेश चेतन, रमेश मुस्कान, डॉ. रुचि चतुर्वेदी, सुदीप भोला, उपेन्द्र पाण्डेय, जय कुमार जय, आकाश परमार और श्रीमती प्रिया शुक्ला ने अपनी काव्य रचनाओं से श्रोताओं का भरपूर मनोरंजन किया। कवियों ने अपनी विशिष्ट शैली में हास्य-व्यंग्य के माध्यम से लोगों को गुदगुदाया, वहीं ओजपूर्ण कविताओं से श्रोताओं में उत्साह का संचार किया। श्रृंगार रस की रचनाओं ने भी साहित्य प्रेमियों की खूब वाहवाही बटोरी।
कार्यक्रम के आयोजक डॉ. पवन गौतम, कवि पदम गौतम और योगाचार्य प्रियकान्त गौतम ने अतिथियों, कवियों एवं श्रोताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे साहित्यिक आयोजन समाज में साहित्य, संस्कृति और रचनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ नई पीढ़ी को हिंदी साहित्य से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पार्षद अतुल भार्गव, मंजरी फाउंडेशन के संजय शर्मा, जितेंद्र सिंह राजोरिया, विजय शर्मा, संदीप शर्मा, समाजसेवी अविनाश गर्ग, डॉ. आशीष शर्मा, मनोज चौहान, प्रदीप शर्मा और अधिवक्ता मीनल भार्गव सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन के बाद सभी अतिथियों एवं उपस्थित लोगों के लिए स्नेह भोज की व्यवस्था की गई।
कवि सम्मेलन ने साहित्य प्रेमियों को यादगार शाम का अनुभव कराया और स्व. रामप्रकाश गौतम की स्मृति को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

विजय कुमार शर्मा ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *