October 19, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

पंचायत चुनावों से पहले धौलपुर पुलिस अलर्ट, एसपी ने दिया निर्देश

1 min read
Spread the love

धौलपुर, राजस्थान।

पंचायत चुनावों से पहले धौलपुर पुलिस अलर्ट, एसपी विकास सांगवान ने संवेदनशील पंचायतों पर निगरानी के दिए निर्देश
60-90 दिन में प्रकरणों के निस्तारण और ई-साक्ष्य की कमियों को दूर करने पर जोर,

धौलपुर,
आगामी पंचायत राज चुनावों में शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने और अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने जिला कलेक्ट्रेट सभागार में पुलिस अधिकारियों की अपराध समीक्षा बैठक ली। दोपहर 2 बजे से देर शाम 8 बजे तक चली बैठक में संवेदनशील पंचायतों, कानून-व्यवस्था, लंबित प्रकरणों और अनुसंधान की गुणवत्ता की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा, एडीएफ बाड़ी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रवण कुमार झोरड़, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हवा सिंह सहित जिले के सभी वृत्ताधिकारी एवं थानाधिकारी मौजूद रहे।
एसपी सांगवान ने सभी थानाधिकारियों को अपने क्षेत्रों की पंचायतवार स्थिति का आकलन कर संवेदनशील इलाकों, आपसी रंजिश, संभावित विवादों और असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। चुनाव के दौरान शांति भंग करने की आशंका वाले तत्वों के खिलाफ नियमानुसार निरोधात्मक कार्रवाई करने पर जोर दिया।
बैठक में 60 एवं 90 दिवस में निस्तारण योग्य प्रकरणों की समीक्षा करते हुए लंबित मामलों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही ई-साक्ष्य तैयार करने और आवश्यक लिंकिंग की लंबित कार्रवाई पूरी कर तकनीकी संसाधनों का प्रभावी उपयोग करने को कहा गया।
एसपी ने वांछित एवं फरार अपराधियों की धरपकड़, नियमित गश्त, अपराधों की रोकथाम और आमजन की शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर भी जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को अधीनस्थ पुलिसकर्मियों के कार्यों की नियमित समीक्षा कर जवाबदेही सुनिश्चित करने तथा चुनाव के दौरान सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *