October 19, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

100 नई कालिका पेट्रोलिंग यूनिट्स का शुभारंभ, महिला सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती

1 min read
Spread the love

राजस्थान में 100 नई कालिका पेट्रोलिंग यूनिट्स का शुभारंभ, महिला सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती,

धौलपुर पुलिस ने ऑनलाइन जुड़कर महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण का दिया संदेश,

धौलपुर, राजस्थान
महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को मजबूत बनाने के उद्देश्य से राजस्थान पुलिस की ओर से 18 अक्टूबर को जयपुर के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में 100 नवीन कालिका पेट्रोलिंग यूनिट्स का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। धौलपुर पुलिस ने पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के नेतृत्व में ऑनलाइन सहभागिता निभाई।
इस दौरान कालिका महिला पेट्रोलिंग यूनिट की टीम, महिला पुलिसकर्मियों, आत्मरक्षा प्रशिक्षण टीम एवं महिला यूथ सीएलजी सदस्यों ने भाग लिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हवा सिंह भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म, विधि मंत्री जोगाराम पटेल तथा डीजीपी राजस्थान राजीव कुमार शर्मा सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
नई कालिका पेट्रोलिंग यूनिट्स का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना, उनकी समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई करना और पुलिस की सक्रिय मौजूदगी सुनिश्चित करना है। एसपी विकास सांगवान ने महिला सुरक्षा, सम्मान एवं अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और सामुदायिक सहभागिता मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई।
धौलपुर पुलिस की अपील: किसी भी आपात स्थिति में पुलिस सहायता के लिए 112 तथा महिला गरिमा हेल्पलाइन 1090 पर संपर्क करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *