October 18, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

लोहरामऊ देवी को पहनाया सवा लाख चांदी का स्वर्ण लेप मुकुट, 56 भोग से विशेष आरती

1 min read
Spread the love

सुल्तानपुर

लोहरामऊ देवी धाम पर रविवार को अष्टमी तिथि के प्रारंभ होने के साथ संस्था अध्यक्ष शिवाकांत तिवारी उर्फ सोखा प्रधान द्वारा सवा लाख का चांदी का स्वर्ण लेप मुकुट पहनाया गया। छप्पन भोग के साथ विशेष आरती पूजन किया गया। सैकड़ो की संख्या में दर्शकों का जमावड़ा देखने को मिला। लगभग 500 मीटर लंबी कतार को नियंत्रित करने में पुलिस कर्मियों को पसीने छूट गए। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पीएसी बल प्रशासन की तरफ से तैनात किया गया है। देहात कोतवाल धर्मवीर सिंह के निर्देश पर देहात कोतवाली पुलिस की महिला सुरक्षा कर्मी टीम भी श्रद्धालुओं को नियंत्रित करने और दर्शन करने में जुटी रही। लखनऊ वाराणसी राजमार्ग से लेकर मंदिर तक श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *