मां के दरबार में आइसक्रीम के प्रसाद’ ने मोहा भक्तों का मन
1 min readमाँ माहेश्वरी देवी मंदिर परिसर में लगा अनूठा दरबार: भक्ति के संग ‘आइसक्रीम प्रसाद’ ने मोहा भक्तों का मन
बांदा।
शारदीय नवरात्रि एवं पावन पर्व के इस अलौकिक अवसर पर बांदा शहर के ऐतिहासिक एवं आस्था के केंद्र माँ माहेश्वरी देवी मंदिर चौराहे पर भक्ति, सेवा और वात्सल्य का एक अद्भुत और अनुपम संगम देखने को मिल रहा है, जहाँ मंदिर प्रांगण एवं माता रानी के विशाल पूजा पंडाल में उमड़ रही श्रद्धालुओं की अपार भीड़ के बीच समाजसेवी एवं छात्रनेताओं की एक समर्पित टीम द्वारा चलाया जा रहा आइसक्रीम प्रसाद वितरण अभियान पूरे बांदा जिले में भारी आकर्षण और चर्चा का केंद्र बना हुआ है। इस अनूठे और सेवाभावी कार्यक्रम का आयोजन मुख्य रूप से वरिष्ठ समाजसेवी व पूर्व छात्रसंघ सचिव श्री शत्रुघ्न सिन्हा जी, पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष श्री जुगल किशोर गुप्ता जी, प्रख्यात समाजसेवी श्री मयंक गुप्ता जी, समाजसेवी श्री पवन गुप्ता जी एवं ऊर्जावान छात्र नेता श्री लव सिन्हा जी के संयुक्त एवं सराहनीय प्रयासों द्वारा किया जा रहा है, जिसके तहत पारंपरिक प्रसाद के साथ-साथ विशेष रूप से नन्हे-मुन्ने बच्चों एवं युवा श्रद्धालुओं के लिए ठंडी-ठंडी स्वादिष्ट आइसक्रीम का प्रसाद वितरित किया जा रहा है। माता के जयकारों के बीच जब मासूम बच्चों को आइसक्रीम का प्रसाद मिल रहा है तो उनके चेहरे खुशी से खिल उठ रहे हैं और आयोजकों के इस स्नेहपूर्ण व्यवहार तथा अनोखी पहल ने पूरे बांदा जिले के माता भक्तों को अपनी ओर खींच लिया है, जिसके चलते माँ माहेश्वरी देवी के दर्शन और पंडालों की भव्यता को निहारने के लिए श्रद्धालुओं का विशाल जनसैलाब उमड़ पड़ा है। कार्यक्रम के दौरान आयोजक समाजसेवी व पूर्व छात्रसंघ सचिव शत्रुघ्न सिन्हा जी एवं पूर्व उपाध्यक्ष जुगल किशोर गुप्ता जी ने संयुक्त रूप से कहा कि माता रानी के दरबार में आने वाला हर भक्त हमारे लिए आदरणीय है, विशेषकर छोटे-छोटे बच्चे माँ के स्वरूप माने जाते हैं, अत: उनके चेहरे पर मुस्कान लाना और इस भक्तिमय माहौल में सेवा करना ही हमारा मुख्य उद्देश्य है, जो माता रानी के आशीर्वाद से आगे भी लगातार जारी रहेगा। इस अवसर पर समाजसेवी मयंक गुप्ता, पवन गुप्ता एवं छात्र नेता लव सिन्हा ने व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करते हुए आए हुए सभी भक्तजनों का स्वागत व आभार व्यक्त किया, जिससे “जय माता दी” के गगनभेदी जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा, वहीं दूसरी ओर वैसे भी इस बार बांदा के अलग-अलग पंडालों में श्रद्धालुओं के लिए अनोखा पिज़्ज़ा, बताशे, टिकिया, चाउमीन जैसे स्वादिष्ट व्यंजनों का वितरण किया जा रहा है जो बांदा में इस त्यौहार को बेहद अनोखा और आकर्षक बना रहा है।


