October 18, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

मनबढ़ कोटेदार व उनके पुत्रों ने मंदबुद्धि युवक को पीटा, पिता की शिकायत पर केस दर्ज

1 min read
Spread the love

खंडासा में मनबढ़ कोटेदार व उनके पुत्रों ने मंदबुद्धि युवक को पीटा, पिता की शिकायत पर केस दर्ज

मिल्कीपुर अयोध्या
खंडासा बाजार में मंदबुद्धि युवक की पिटाई का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मामूली कहासुनी को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट में बदल गया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उनके बेटे मनीष की साइकिल में बाइक से टक्कर मारने के बाद कहासुनी हुई। इसके बाद कोटेदार विजय कुमार कौशल अपने पुत्रों के साथ मिलकर एक मंदबुद्धि युवक की पिटाई कर दी, पूछताछ करने पहुंचे पिता को भी आरोपियों ने जमकर पीटा। स्थानीय लोगों ने किसी तरह बीच बचाव किया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस में कोटेदार विजय कुमार कौशल समेत उनके आरोपियों पुत्रों रवि, दिलीप, सुरेंद्र, वीरेंद्र के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी कमलेश सरोज ने बताया कि घटना की जानकारी प्राप्त हुई है सभी आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *