पांच जोड़ों का सामूहिक विवाह, गृहस्थी का सामान देकर बेटियों को किया जा रहा सम्मानित
1 min readमां पूर्णागिरि के दरबार में पांच जोड़ों का सामूहिक विवाह, गृहस्थी का सामान देकर बेटियों को किया जा रहा सम्मानित
सुल्तानपुर।
मां पूर्णागिरि पूजा समिति और श्री श्याम सेवा समिति के संयुक्त सहयोग से 18 अक्टूबर को मां पूर्णागिरि के दरबार में पांच जोड़ों के सामूहिक विवाह का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में बारात निकालकर पूरे विधि-विधान और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह की रस्में संपन्न कराई जा रही हैं।
इस अवसर पर मां पूर्णागिरि पूजा समिति की ओर से सभी पांच जोड़ों को गृहस्थ जीवन की शुरुआत के लिए बेड, बक्सा सहित कुल 11 प्रकार के गृहस्थी के सामान भेंट किए जा रहे हैं। इस पहल का उद्देश्य नवविवाहित जोड़ों को नए जीवन की शुरुआत में सहयोग प्रदान करना है।
आपको बता दें कि श्री श्याम सेवा समिति की ओर से आयोजित होने वाले इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम को मां पूर्णागिरि पूजा समिति और श्री श्याम सेवा समिति के सदस्य हर वर्ष आपसी सहयोग से संपन्न कराते हैं। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी पांच जोड़ों के विवाह का कार्यक्रम पूरे उत्साह और धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ जारी है।

