पालिकाध्यक्ष ने किया नगरपालिका के दो भवनों का लोकार्पण, सौगात
1 min readसुल्तानपुर
कार्यालय नगर पालिका परिसर में नवनिर्मित कार्यालय भवन एवं स्टोर रूम का पालिकाध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल ने वैदिक मन्त्रोच्चारण कर लोकार्पण किया। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष ने बताया कि काफी समय से पालिका के सफाई विभाग एवं मार्ग प्रकाश विभाग के पास समुचित स्टोर रूम की व्यवस्था न होने से चूना, सफाई उपकरण आदि एवं लाइटों से सम्बन्धित उपकरणों के रख-रखाव में काफी कठिनाइयां आ रही थीं, साथ ही लेखा अनुभाग के पास अभिलेखों के संरक्षण हेतु अभिलेखागार की व्यवस्था न होने, जन्म-मृत्यु पंजीकरण पटल व अन्य पटलों के सुव्यवस्थित संचालन हेतु पालिका कार्यालय के विस्तारीकरण की आवश्यकताओं के दृष्टिगत सफाई विभाग के पुराने कार्यालय व डूडा कार्यालय के मध्य जर्जर हो चुकी बिल्डिंग के स्थान पर दो अदद् स्टोर रूम व 03 अदद् नये कार्यालय भवन शौचालय यूरीनल सहित का निर्माण कराया गया है। इसके बनने से अभिलेखागार एवं सफाई व मार्ग प्रकाश विभाग से सम्बन्धित सामग्री के समुचित रख-रखाव की व्यवस्था सुव्यवस्थित हो जायेगी। इसके अलावा एक कक्ष सफाई संघ के लिए भी आरक्षित किया गया है, जिससे हमारे सफाई मित्रों के हितों के संरक्षण की ओर भी ध्यान देते हुए उनकी समस्याओं के निदान हेतु व्यवस्था की गयी है। इस अवसर पर पालिका के सहायक अभियन्ता सन्तोष कुमार, अवर-अभियन्ता नीलम कुमारी, राजस्व निरीक्षक प्रवीण सिंह व सभासद रमेश सिंह ‘‘टिन्नू’’, दिनेश चौरसिया, अरूण कुमार तिवारी, मो0 जाहिद, अरशद हबीब, गिरीश कुमार मिश्र, मो0 अहमद भाई, भैयादीप सिंह, अजय सिंह, मनीष जायसवाल, दिनेश चौरसिया, अफजल अंसारी, श्रीमती रेनू सिंह, अरविन्द यादव, प्रदीप जायसवाल, रवि अग्रहरि सहित अन्य गणमान्य बन्धु उपस्थित रहे।

