एनएच-44 पर कार से 261 किलो गांजा बरामद, 11 कट्टों में छिपाकर आंध्र प्रदेश से दौसा ले जा रहे थे आरोपी,
1 min readधौलपुर, राजस्थान।
धौलपुर में 1.30 करोड़ का गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार,
एनएच-44 पर कार से 261 किलो गांजा बरामद, 11 कट्टों में छिपाकर आंध्र प्रदेश से दौसा ले जा रहे थे आरोपी,
धौलपुर, न्यूज।
धौलपुर जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ मनियां थाना पुलिस और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 261 किलो 110 ग्राम अवैध गांजा जब्त किया है। जब्त गांजे की अनुमानित बाजार कीमत करीब 1 करोड़ 30 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने गांजा तस्करी के आरोप में आंध्र प्रदेश निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार कर तस्करी में इस्तेमाल कार भी जब्त की है।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा के नेतृत्व में 16 और 17 अक्टूबर की दरमियानी रात मनियां थाना क्षेत्र के बगचौली खार मोड़ के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर कार्रवाई की गई। संदिग्ध कार की तलाशी लेने पर उसमें रखे 11 प्लास्टिक के कट्टों से 261 किलो 110 ग्राम गांजा बरामद हुआ।
पुलिस ने मौके से आंध्र प्रदेश निवासी श्रीनिवास टी. और गोदम अमर चैतन्य को गिरफ्तार किया। गांजे के परिवहन में इस्तेमाल की जा रही कार नंबर AP31-CB-1177 को भी जब्त कर लिया गया।
आंध्र प्रदेश से दौसा ले जा रहे थे गांजा
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने गांजे को आंध्र प्रदेश से राजस्थान के दौसा जिले के बल्लीगढ़ा ले जाने की बात बताई है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब पुलिस गांजे की आपूर्ति के स्रोत, तस्करी के मार्ग और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका का पता लगाने में जुटी है। करोड़ों रुपये कीमत की गांजे की खेप पकड़े जाने के बाद मामले में आगे की जांच जारी है।
।।धौलपुर राजस्थान से विजय शर्मा की रिपोर्ट।।

