October 17, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

लर्निंग विंग्स स्कूल में डांडिया उत्सव की धूम: नन्हें बच्चों ने बिखेरे सांस्कृतिक रंग

1 min read
Spread the love

धौलपुर, राजस्थान।

​धौलपुर।

अशोक विहार कॉलोनी, स्थित लर्निंग विंग्स स्कूल में डांडिया उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चे पारंपरिक गुजराती वेशभूषा में सज-धजकर पहुंचे और डांडिया की ताल पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
​कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पार्षद रेखा शर्मा ने शिरकत की। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा बच्चों की सुंदर प्रस्तुतियों और उनके उत्साह की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
​विद्यालय की डायरेक्टर अर्चना दीक्षित ने सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में अपनी समृद्ध संस्कृति और परंपराओं के प्रति जुड़ाव और सम्मान की भावना पैदा होती है। उन्होंने विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को कार्यक्रम की सफलता के लिए बधाई दी। अंत में सभी बच्चों ने एक साथ डांडिया खेलकर उत्सव का भरपूर आनंद लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *