अमहट मंडी में SDM के निर्देश हवा-हवाई, हल्की बारिश में ही मंडी बनी तालाब
1 min readसुल्तानपुर। जिले की लाइफलाइन कही जाने वाली अम्हट सब्जी मंडी बदहाली पर है। 4 सितंबर को SDM गरिमा सोनकिया ने दूसरी बार निरीक्षण कर व्यवस्था सुधारने के सख्त निर्देश दिए थे, लेकिन एक हफ्ते बाद भी हालात जस के तस हैं।
हल्की बारिश में जलमग्न होती है पूरी मंडी
नालियों की सफाई न होने से हल्की बारिश में पूरी मंडी 2-2 फीट पानी में डूब जाती है। दुकानों के अंदर तक गंदा पानी घुस रहा है, जिससे हजारों रुपये की सब्जियां सड़ रही हैं।
घर-घर पहुंच रहा बीमारी का सामान
अम्हट मंडी से ही पूरे जिले में सब्जी सप्लाई होती है। जलभराव व गंदगी में सनी सब्जी ही लोगों के घरों तक पहुंच रही है, जो बीमारी का बड़ा कारण बन रही है।
शिकायतों के बाद भी सिर्फ खानापूर्ति
स्थानीय व्यापारियों ने कई बार मंडी सचिव से लेकर उच्च अधिकारियों तक शिकायत की। अधिकारियों ने निरीक्षण तो किया पर कार्रवाई के नाम पर सिर्फ पलीता लगाया जा रहा है। व्यापारी बोले – हम व्यापार करें या गंदगी में नाव चलाएं?
व्यापारियों ने जिलाधिकारी से मंडी में स्थायी जल निकासी, नाली सफाई और फॉगिंग की मांग की है।

