September 10, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

शहीद वीर अब्दुल हमीद के शहादत दिवस पर राज्यसभा सांसद का दो टूक संदेश-नफरत की राजनीति छोड़ एकजुट हो

1 min read
Spread the love

पहले देश,फिर धर्म… देश ही नहीं रहेगा तो धर्म भी नहीं बचेगा: सांसद संजय सिंह

शहीद वीर अब्दुल हमीद के शहादत दिवस पर राज्यसभा सांसद का दो टूक संदेश-नफरत की राजनीति छोड़ एकजुट हो देश को मजबूत करें

160 फीट तिरंगे के साथ निकली यात्रा,देशभक्ति के नारों से गूंजा सुलतानपुर

सुलतानपुर।

शहीद वीर अब्दुल हमीद के 61वें शहादत दिवस पर सुलतानपुर में देशभक्ति का जज्बा और सामाजिक एकता का संदेश एक साथ दिखाई दिया। शहीद वीर अब्दुल हमीद एसोसिएशन के कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने देश और धर्म को लेकर दो टूक बात कही। उन्होंने कहा,यदि कभी देश और धर्म में से किसी एक को चुनने की स्थिति आई तो वह देश को चुनेंगे। देश ही नहीं रहेगा तो धर्म भी नहीं बचेगा।संजय सिंह ने कहा कि देश को कमजोर करने वाली नफरत और विभाजन की राजनीति से समाज को बचाना होगा।जाति-धर्म के नाम पर लोगों को बांटने के बजाय सभी को भाईचारे और सौहार्द के साथ आगे बढ़ना चाहिए।उन्होंने कहा कि धर्म का मूल संदेश मानवता और सेवा है। जरूरतमंद की मदद करना और राष्ट्रहित को प्राथमिकता देना ही सच्ची सेवा है।उन्होंने कहा कि देश मजबूत होगा तो समाज मजबूत होगा।आपसी नफरत और विभाजन समाज की जड़ों को कमजोर करते हैं,जबकि एकता और भाईचारा देश की ताकत बनते हैं।देश की प्रगति में हर नागरिक की भूमिका है और सभी को राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी निभानी चाहिए।शहादत दिवस के अवसर पर निकाली गई 160 फीट लंबे तिरंगे की यात्रा आकर्षण का केंद्र रही। विशाल तिरंगे के साथ बड़ी संख्या में लोग यात्रा में शामिल हुए। देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंजता रहा।लोगों ने शहीद वीर अब्दुल हमीद के बलिदान को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।बच्चों की प्रस्तुतियों ने सभागार में मौजूद लोगों का मन मोह लिया।हर प्रस्तुति के बाद तालियों की गड़गड़ाहट सुनाई दी।मंच से लेकर सभागार तक माहौल देशभक्ति से सराबोर रहा।कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी शकील अहमद,नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ.सुधाकर सिंह, सपा नेता रिजवान पप्पू,मुफ्ती अकील अहमद मिस्बाही, भाजपा जिला उपाध्यक्ष चंदन नारायण सिंह, सपा नेता मकसूद आलम, निसार अहमद गुड्डू, कमलनयन पांडेय, समाजसेवी करतार केशव यादव, इलियास खान, अमर बहादुर सिंह, असिस्टेंट डीआईजी सुरेंद्र कुमार यादव और अशोक सिंह समेत कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली विभूतियों को अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।समाजवादी पार्टी के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी शकील अहमद ने शहीद वीर अब्दुल हमीद के साहस,देशभक्ति और सर्वोच्च बलिदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी।कार्यक्रम का संचालन आयुष चतुर्वेदी ने किया।शहीद के बलिदान और राष्ट्रप्रेम से जुड़े प्रसंगों ने कार्यक्रम में भावनात्मक माहौल पैदा कर दिया।एसोसिएशन के अध्यक्ष सरफराज अहमद ने कार्यक्रम की मेजबानी की।संस्था के पदाधिकारियों और सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत करते हुए शहीद के आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में संस्था के संरक्षक अब्दुल हई, अब्दुल सत्तार, अब्दुल गफ्फार, जलील अंसारी, जावेद अंसारी, डॉ. मेराज खान समेत शादाब अहमद, शहजाद, शकील, सलमान इदरीसी, गुड्डू जायसवाल, रिजवान अहमद, जुबेर अहमद, इरफान अहमद, मास्टर मोहम्मद अहमद, राजा, खुर्शीद फारूकी, सलाहुद्दीन, कमलजीत सिंह, मोहम्मद साकिब, सुशील बरनवाल और हरिकेश यादव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *