मऊ विधायक अब्बास अंसारी अपनी पत्नी निखत समेत कोर्ट पेशी में पहुंचे बांदा,
1 min readविधायक अब्बास अंसारी की बांदा में हुई पेशी
बांदा
मुख्तार अंसारी के बेटे मऊ विधायक अब्बास अंसारी अपनी पत्नी निखत समेत कोर्ट पेशी में पहुंचे बांदा,
भ्रष्टाचार निवारण न्यायालय में पेशी के दौरान अब्बास अंसारी ने खुद की जान का बताया खतरा, दी पेशी से मुक्ति की अर्जी,
न्यायालय में आते जाते विधायक अब्बास अंसारी ने मीडिया से बनाए रखी दूरी,
फरवरी 2023 में चित्रकूट की रगौली जेल में बंद अब्बास अंसारी को जेल मैनुअल के विरुद्ध जेलर के कमरे में उनकी पत्नी के साथ पकड़े जाने पर दर्ज हुआ था मुकदमा,
विगत सन 2023 में इस प्रकरण के बाद निखत बानो, उनके ड्राईवर नियाज़ अंसारी,तत्कालीन जेल अधीक्षक अशोक सागर, डिप्टी जेलर समेत जेल के कई कर्मचारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम समेत अन्य धाराओं में किया गया था मुकदमा दर्ज,
इसी मामले में बाद में गैंगस्टर एक्ट भी किया गया था तामील,कोर्ट में आज आरोपियों के खिलाफ होने थे आरोप तय,
कोर्ट में कई आरोपियों की उपस्थिति न होने के चलते आज नहीं हो सके आरोप तय, अगली तारीख 18 सितंबर हुई नियत,
कोर्ट में पेशी के बाद विधायक अब्बास अंसारी मीडिया से बचते हुए मऊ के लिए वापस हुए रवाना,

