उत्तर प्रदेश स्काउट और गाइड तीन दिवसीय ‘द्वितीय सोपान’ शिविर का समापन
1 min readबांदा

हिंदू इंटर कॉलेज अतर्रा बांदा में उत्तर प्रदेश स्काउट और गाइड तीन दिवसीय ‘द्वितीय सोपान’ शिविर का आज समापन हो गया।
इस अवसर पर शिविर के सफल संचालन और बच्चों को उत्कृष्ट प्रशिक्षण देने के लिए हिंदू इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य (प्रिंसिपल सर) द्वारा जिला पदाधिकारियों को विशेष रूप से जिला प्रशिक्षण आयुक्त श्री अशोक सर और जिला कमिश्नर बुलबुल (बालिका)श्रीमती सुधा सिंह राजपूत को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।समापन के अवसर पर प्रधानाचार्य राजेश कुमार ने कहा कि स्काउटिंग और गाइडिंग से विद्यार्थियों में अनुशासन, सेवा भावना और राष्ट्रभक्ति के संस्कार पैदा होते हैं। उन्होंने सफल शिविर संचालन के लिए जिला प्रशिक्षण आयुक्त अशोक सर और जिला कमिश्नर बुलबुल (बालिका)सुधा सिंह राजपूत के नेतृत्व की सराहना की।इस तीन दिवसीय शिविर के दौरान स्काउट्स और गाइड्स को तंबू लगाना, बंधन बांधना, प्राथमिक चिकित्सा (फर्स्ट एड), बिना बर्तन के भोजन बनाना और सामाजिक सेवा जैसे विभिन्न जीवन कौशलों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। इस अवसर पर हिंदू इंटर कॉलेज अतर्रा,आदर्श इंटर कॉलेज बिसंडा , ब्रह्म विज्ञान इंटर कॉलेज अतर्रा, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अधरोरी विद्यालय के समस्त सरिता , अमर त्रिपाठी, राजेश कुमार शिक्षक, स्टाफ और स्काउट और गाइड उपस्थित रहे।
