September 2, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

युवा भाजपा नेता एवं समाजसेवी ने क्षेत्र भ्रमण कर लोगों से की मुलाकात, शोकाकुल परिवारों के बीच पहुंचकर व्यक्त की संवेदना

1 min read
Spread the love

सुल्तानपुर

युवा भाजपा नेता एवं समाजसेवी पुलकित सिंह ने क्षेत्र भ्रमण कर लोगों से की मुलाकात, शोकाकुल परिवारों के बीच पहुंचकर व्यक्त की संवेदना।

युवा भाजपा नेता एवं समाजसेवी श्री पुलकित सिंह जी ने आज क्षेत्र भ्रमण के दौरान विभिन्न गांवों में पहुंचकर क्षेत्रवासियों से मुलाकात की और उनके सुख-दुःख में सहभागी बने।

क्षेत्र भ्रमण के दौरान पुलकित सिंह आरडीह गांव में अतुल सिंह के पिता जी के निधन उपरांत आयोजित तेरहवीं संस्कार कार्यक्रम में शामिल हुए तथा दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित कर शोकाकुल परिजनों से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

इसके पश्चात वे दिखौली गांव में राजेश प्रधान, मनीष सहित ग्रामवासियों से मुलाकात कर विभिन्न विषयों पर संवाद किया और क्षेत्र की समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली।

वहीं चुनहा गांव में धीजन निषाद के निधन पर उनके परिवार के बीच पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। इसके बाद पुलकित जुडैयापुर में रामफेर दीक्षित के भाई के निधन उपरांत आयोजित तेरहवीं संस्कार कार्यक्रम में शामिल होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

क्षेत्र भ्रमण के क्रम में सैदखानपुर गांव में रामसुफल निषाद के छोटे भाई के निधन पर उनके आवास पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की तथा इस दुःख की घड़ी में परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

भ्रमण के दौरान पुलकित सिंह ने कहा कि क्षेत्र की जनता उनके लिए परिवार के समान है। सुख हो या दुःख, हर परिस्थिति में अपने क्षेत्रवासियों के साथ खड़ा रहना ही उनका संकल्प है।

इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठजनों एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासियों से आत्मीय मुलाकात की और विभिन्न विषयों पर विचार विमर्श भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *