August 30, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

डीपीओ ने डीपीआरओ को फोन पर दीं गालियां, लगाया 30% कमीशन का आरोप, फिर वीडियो जारी कर मांगी माफी

1 min read
Spread the love

गोंडा में अफसरों की जंग, डीपीओ ने डीपीआरओ को फोन पर दीं गालियां, लगाया 30% कमीशन का आरोप, फिर वीडियो जारी कर मांगी माफी

गोंडा, संवाददाता। जिले में दो बड़े अधिकारियों के बीच फोन पर हुई गाली-गलौज का मामला तूल पकड़ गया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) संजय कुमार ने जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) गोवर्धन दास जैन को फोन पर गालियां दीं और 30 प्रतिशत कमीशन लेने का आरोप लगाया। मामला मीडिया में उछलने के बाद डीपीओ को शनिवार सुबह वीडियो जारी कर माफी मांगनी पड़ी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला झंझरी विकासखंड की इमलिया मिश्र ग्राम पंचायत में हुए भ्रष्टाचार की शिकायत से जुड़ा है। शिकायत की जांच डीपीओ संजय कुमार कर रहे थे। 27 अगस्त को शिकायतकर्ता मुकेश तिवारी ने जांच की प्रगति जानने के लिए डीपीओ को फोन किया था। बातचीत के दौरान डीपीआरओ का जिक्र आने पर डीपीओ ने कथित तौर पर एक के बाद एक चार गालियां दीं और कहा कि डीपीआरओ 30 प्रतिशत कमीशन लेते हैं।

खबर प्रसारित होने के बाद जारी किया माफीनामा वीडियो

शुक्रवार को यह ऑडियो खबर विभिन्न न्यूज चैनलो में प्रकाशित/प्रसारित हुई तो हड़कंप मच गया। कार्रवाई की तलवार लटकती देख डीपीओ संजय कुमार ने शनिवार सुबह 10:20 बजे खुद वीडियो जारी किया।
वीडियो में उन्होंने कहा, “27 अगस्त को मेरे द्वारा एक शिकायतकर्ता से बातचीत के दौरान डीपीआरओ साहब के लिए असंसदीय और अशोभनीय शब्दों का प्रयोग किया गया था। मैं डीपीआरओ साहब और समस्त जिला प्रशासन से माफी मांगता हूं। मेरे द्वारा किए गए इस कृत्य की पुनरावृत्ति नहीं होगी। कृपया इसे मेरी पहली और आखिरी गलती मानकर माफ कर दें।”

तनाव का दिया हवाला

अपनी सफाई में डीपीओ ने घरेलू समस्याओं के कारण तनाव और डिप्रेशन में होने की बात कही। उन्होंने कहा कि बार-बार फोन आने से परेशान होकर आवेश में ऐसे शब्द निकल गए।
फिलहाल यह वीडियो और ऑडियो पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है और दोनों अधिकारियों के बीच की यह जुबानी जंग सुर्खियों में है।

महादेव मौर्या

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *