August 15, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग से फैली सनसनी, युवक को लगी गोली, इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती

1 min read
Spread the love

अयोध्या

Oplus_131072

जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। महाराजगंज थाना क्षेत्र के नारा गांव में देर रात बेखौफ बदमाशों ने फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया।
क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, नारा गांव निवासी रवि नाथ सिंह देर रात अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान दो अज्ञात बदमाशों ने उन्हें रास्ते में घेर लिया और उन पर गोली चला दी। गोली लगने से रवि नाथ सिंह गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर पड़े।
अस्पताल में इलाज जारी
घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए दर्शन नगर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।

Oplus_131072

पुलिस के मुताबिक, घटना की जानकारी मिलते ही टीम मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि, अभी तक पीड़ित पक्ष की ओर से कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस बदमाशों की पहचान और तलाश में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *