August 6, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

युवती से मोबाइल नंबर मांगने के आरोप में फेरीवाले को पेड़ से बांधकर पीटा, किया पुलिस के हवाले

1 min read
Spread the love

कर्नलगंज, गोण्डा।

कोतवाली क्षेत्र के बालपुर चौकी अन्तर्गत चकसेनिया गांव में बुधवार को कपड़े बेचने पहुंचे एक फेरीवाले की युवती से मोबाइल नंबर मांगने के आरोप में ग्रामीणों ने जमकर पिटाई कर दी। युवक को पेड़ से बांधकर मारपीट किए जाने का वीडियो भी सामने आया है। वायरल वीडियो मे साफ देखा जा सकता है कि ग्रामीणों ने फेरी वाले की जमकर पिटाई की है। गांव के लोगों का कहना है कि ये फेरी वाला गांव के किसी का नंबर मांग रहा था। वायरल वीडियो की पुष्टि न्यूज पेपर/चैनल नही करता है।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 11 बजे फेरीवाला गांव में कपड़े बेच रहा था। इसी दौरान एक युवती कपड़े खरीदने पहुंची। आरोप है कि कपड़ों का दाम बताने के बजाय फेरीवाले ने उससे मोबाइल नंबर मांग लिया। युवती ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी, जिसके बाद कुछ लोग मौके पर पहुंचे और युवक को पकड़ लिया। आरोप है कि इसके बाद फेरीवाले को पेड़ से बांधकर पीटा गया। वायरल वीडियो में युवक हाथ जोड़कर अपनी सफाई देता नजर आ रहा है, जबकि कुछ लोग उसकी पिटाई करते और कुछ लोग वीडियो बनाते दिखाई दे रहे हैं। बालपुर पुलिस के मुताबिक ग्रामीणों ने किसी प्रकार की कार्रवाई की इच्छा जाहिर नहीं की है।
मामले में कोतवाली कर्नलगंज के प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि मामले की जांच के निर्देश चौकी प्रभारी को दिए गए हैं। वायरल वीडियो के आधार पर फेरीवाले और मारपीट करने वाले लोगों की पहचान कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *