August 6, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

जर्जर मकान ढहने से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत बारिश बनी काल

1 min read
Spread the love

प्रतापगढ़ में भीषण हादसा, जर्जर मकान ढहने से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत बारिश बनी काल 100 साल पुराना मकान ढहा, एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत एसी के कारण एक कमरे में सो रहा था पूरा परिवार, सात लोग मलबे में दबे एक घायल, महुली मोहल्ले में मातम

प्रतापगढ़। गुरुवार सुबह लगातार हो रही बारिश के बीच नगर कोतवाली क्षेत्र के महुली मोहल्ले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। लगभग 100 वर्ष पुराना जर्जर मकान अचानक भरभराकर गिर गया, जिससे एक ही परिवार के सात लोग मलबे में दब गए।
हादसे में माता-पिता, बहू, बेटा तथा दो मासूम बच्चों सहित कुल 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परिवार का एक सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है।
बताया जा रहा है कि बारिश और उमस के चलते एसी चलने के कारण पूरा परिवार एक ही कमरे में सो रहा था, तभी मकान अचानक ढह गया और सभी मलबे में दब गए।

घटना की सूचना मिलते ही सीओ सहित भारी पुलिस बल, प्रशासनिक अधिकारी और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों की मदद से मलबा हटाकर सभी को बाहर निकाला गया।
यह हादसा नगर कोतवाली क्षेत्र के महुली मोहल्ले में हुआ। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *