August 5, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

बिना मान्यता के चल रहे स्कूल, प्राथमिक पर संचालित इंटर तक की कक्षाएं

1 min read
Spread the love

गोण्डा में शिक्षा का खेल: बिना मान्यता के चल रहे स्कूल, प्राथमिक पर संचालित इंटर तक की कक्षाएं

डीआईओएस से शिकायत के बाद भी बंद नहीं हुए अवैध स्कूल, अभिभावकों और मानक स्कूलों के साथ धोखा

स्कूलों की सूची सौंपी गई, कहीं प्राइमरी की मान्यता पर चल रही हाईस्कूल तो कहीं इंटर की पढ़ाई

गोण्डा। जनपद में शिक्षा के नाम पर बड़ा खेल चल रहा है। कई विद्यालय बिना मान्यता के या सिर्फ प्राथमिक स्तर की मान्यता लेकर इंटरमीडिएट तक की कक्षाएं संचालित कर रहे हैं। इसकी शिकायत जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में की गई है, लेकिन कार्रवाई के नाम पर सिर्फ लीपापोती हो रही है।
बड़गांव निवासी राम जनम यादव ने जिला विद्यालय निरीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि जनपद में गैर मान्यता प्राप्त विद्यालय और प्राथमिक मान्यता वाले स्कूलों में अवैध रूप से हाईस्कूल और इंटर की कक्षाएं चल रही हैं। पूर्व में जांच के बाद नोटिस देकर बंद कराने की बात कही गई थी, लेकिन स्कूल संचालक नोटिस को दरकिनार कर धड़ल्ले से अवैध कक्षाएं चला रहे हैं। शिकायतकर्ता का कहना है कि इससे एक तरफ मानक के अनुरूप चल रहे मान्यता प्राप्त स्कूलों को आर्थिक नुकसान हो रहा है, वहीं दूसरी तरफ अभिभावक और बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। शिक्षा को व्यवसाय बना दिया गया है। शिकायत में दी गई सूची के अनुसार स्व० मेवालाल जू०हा० सीहागांव, मोतीगंज- मान्यता जूनियर तक, संचालित इंटरमीडिएट कला एवं विज्ञान, रामदेव पब्लिक मेमो० स्कूल सीहागांव- मान्यता प्राइमरी, संचालित हाईस्कूल तक, आर०डी० शिक्षण संस्थान तरगांव मान्यता प्राइमरी, संचालित इंटरमीडिएट तक, दुर्गा प्रसाद शिक्षण संस्थान तेन्दुवा भगत, इमिलिया रूपी मान्यता शून्य, संचालित हाईस्कूल तक, आदर्श जनता लघु मा०वि० सिसवरिया, एस०बी०आर०एम० स्कूल बघेलवा, गोली सिंह पब्लिक स्कूल कैमी चौराहा, मोतीगंज, नन्दा पब्लिक स्कूल हड़हवा, मोतीगंज और आर०के० मेमोरियल तेंदुआ भगत, महाराजदीन शिक्षण संस्थान रूपईडीह और रामप्यारे शिक्षण संस्थान रूपईडीह का नाम भी शामिल है, जहां प्राथमिक मान्यता पर हाईस्कूल-इंटर की पढ़ाई कराई जा रही है।
इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी। शिकायतकर्ता का आरोप है कि डीआईओएस को पूरी जानकारी है, इसके बावजूद ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है। शिकायतकर्ता ने मांग की है कि ऐसे विद्यालयों को चिन्हित कर तत्काल सील किया जाए और संचालकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

महादेव मौर्या

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *