August 3, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

100 से अधिक बच्चों के भविष्य को रोशन कर रहा मिशन ज्ञानदीप 40वें सप्ताह में पहुंचा अभियान

1 min read
Spread the love

सुलतानपुर

सामाजिक सरोकारों के लिए समर्पित घर सुलतानपुर फाउंडेशन का मिशन ज्ञानदीप अभियान 40वें सप्ताह में पहुंच गया हैं बल्लीपुर की निषाद बस्ती में संचालित इस पहल के तहत हर रविवार 100 से अधिक जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क गणित,हिंदी,अंग्रेज़ी,नैतिक शिक्षा और कंप्यूटर की शिक्षा दी जा रही हैं फाउंडेशन का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ डिजिटल युग के अनुरूप तकनीकी ज्ञान उपलब्ध कराना हैं कंप्यूटर प्रशिक्षण के जरिए बच्चों में डिजिटल साक्षरता विकसित की जा रही हैं ताकि वे भविष्य की प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार हो सकें शिक्षकों ने पाठ्यक्रम के साथ बच्चों को अनुशासन,अच्छे संस्कार,आत्मविश्वास,समय के सदुपयोग और सकारात्मक सोच का महत्व भी बताया फाउंडेशन का कहना हैं कि ‘मिशन ज्ञानदीप’ केवल शिक्षा का कार्यक्रम नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का अभियान हैं अभियान को स्थानीय अभिभावकों और नागरिकों का भी भरपूर सहयोग मिल रहा हैं इस अवसर पर स्वयंसेवक राघवेंद्र सिंह,सचिन सिंह,सिद्धार्थ सिंह,अरुण मिश्रा,अदनान हमजा,अंकुर कसौधन,अंजन यादव और हर्ष सिंह ने बच्चों की कक्षाएं संचालित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *