शिक्षा मंत्री का इस्तीफा भारत के युवाओं की जीत :-अनूप संडा
1 min readसुल्तानपुर

समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता अनूप संडा ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद पहली प्रतिक्रिया दी है “उन्होंने कहा कि यह इस्तीफा भारत के युवाओं की जीत है।”
“युवा शक्ति जब-जब इस देश में दुनिया में एकत्रित हुई है, परिवर्तन हुए हैं।”
उन्होंने कहा कि मैं एक समाजवादी पार्टी का सिपाही होने के नाते उम्मीद करता हूं कि भविष्य में भारत की युवा हर तरीके के अन्याय, अत्याचार, सांप्रदायिकता के खिलाफ ,क्षेत्रवाद के खिलाफ ,भाषावाद के खिलाफ और सामाजिक न्याय के लिए हर संघर्ष में इसी प्रतिबद्धता के साथ खड़े होंगे अंत में उन्होंने देश के छात्रों और युवाओं को बहुत-बहुत बधाई दी।
