July 25, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा युवाओं एवं छात्रों की जीत :- वरुण मिश्र

1 min read
Spread the love

सुलतानपुर

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद राजनैतिक दलों की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं इसी क्रम में कांग्रेस नेता एवं पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रत्याशी वरुण मिश्र ने कहा कि यह इस्तीफा युवा आंदोलनकारियों की जीत है उन्होंने कहा कि देश के नौजवानों की अंगड़ाई ने सरकार को सत्ता की नींद से जगा दिया है उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा सिर्फ शुरुआत है अभी बाकी की लड़ाई भी बाकी है देश में होने वाली सभी परीक्षाओं एवं भर्तियों को निष्पक्ष बनाना सरकार की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए उन्होंने कांग्रेस के नेता राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी को भी धन्यवाद दिया है उन्होंने कहा कि इन दोनों नेताओं के छात्रों के संघर्ष में साथ देने के कारण ये लड़ाई जीती है साथ ही उन्होंने समूचे इंडिया गठबन्धन एवं कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *