July 26, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

गोसाईंगंज में तेज रफ्तार अपाची ने मारी टक्कर, 24 वर्षीय युवक की मौके पर मौत

1 min read
Spread the love

सुल्तानपुर।

गोसाईंगंज कस्बे के सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ रेफर कर दिया गया है।जानकारी के अनुसार, मृतक रितेश सिंह (24) अपने 14 वर्षीय भतीजे शौर्य सिंह के साथ बाल कटवाने के लिए गोसाईंगंज कस्बे में एक नाई की दुकान पर गए थे। बाल कटाने के बाद जब वे अपनी मोटरसाइकिल को मोड़ रहे थे या खड़ा कर रहे थे, तभी बरौसा की ओर से आ रही तेज रफ्तार अपाची मोटरसाइकिल ने लापरवाही से उनकी खड़ी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भीषण थी कि रितेश सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में रितेश के भतीजे शौर्य सिंह (14), सचिन (15) और राजू (16) गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने रितेश सिंह को मृत घोषित कर दिया। सभी घायलों को आगे के इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया गया है।मृतक रितेश सिंह, सेवानिवृत्त फौजी हौसिला प्रसाद सिंह के पुत्र थे और बीड़ी गांव (थाना गोसाईंगंज) के निवासी थे। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मर्चुरी भेज दिया गया है।पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अपाची मोटरसाइकिल चालक की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *