July 25, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

तसीमो पुल पर दर्दनाक हादसा, कार-ट्रक के बीच फंसी बाइक, दो चचेरे भाइयों की मौत, नाबालिग गंभीर,

1 min read
Spread the love

धौलपुर, राजस्थान।

सैंपऊ, धौलपुर
सैंपऊ थाना क्षेत्र में तसीमो पुल के पास शनिवार को हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो चचेरे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथ बैठा 17 वर्षीय नाबालिग गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
मृतकों की पहचान परौआ निवासी सोनू (24) पुत्र रामसेवक और रवि (22) पुत्र कालीचरन के रूप में हुई है। दोनों हैदराबाद में टाइल्स लगाने का काम करते थे और कुछ दिन पहले ही अपने गांव लौटे थे। शनिवार को वे अपने साले सत्यभान को धौलपुर छोड़ने जा रहे थे। तसीमो पुल के पास उनकी बाइक कार और कैंट्रा के बीच फंस गई, जिससे दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सत्यभान गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए आगरा रेफर कर दिया गया। सूचना पर सैंपऊ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त कार व कैंट्रा को जब्त कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया शुरू की है।
एक साथ दो चचेरे भाइयों की असमय मौत से परौआ गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पूरे गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।

विजय कुमार शर्मा ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *