July 25, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

पॉलिथीन मुक्त समाज का संदेश देने निकले स्काउट-गाइड, प्राथमिक विद्यालय में चला जागरूकता अभियान

1 min read
Spread the love


बांदा।

जनपद बांदा के महुआ क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय नंदवारा में शनिवार को “एक मंडल एक गतिविधि” (One Division One Activity) कार्यक्रम के अंतर्गत पॉलिथीन बहिष्कार अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्काउटिंग एवं गाइडिंग की गतिविधियों को मंडल और जिला स्तर पर प्रभावी ढंग से संचालित करना, उनकी नियमित आख्या तैयार करना तथा वर्षभर सेवा, अनुशासन और कौशल विकास की भावना को बढ़ावा देना रहा।
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को पॉलिथीन के दुष्प्रभावों से अवगत कराया गया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए कपड़े और जूट के थैलों के उपयोग का संदेश दिया गया। बच्चों ने पॉलिथीन का बहिष्कार करने और अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सुधा सिंह राजपूत ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। यदि सभी लोग पॉलिथीन का उपयोग बंद कर दें तो स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण का निर्माण किया जा सकता है। उन्होंने बच्चों से दैनिक जीवन में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार व्यवहार अपनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त स्टाफ ने सक्रिय सहभागिता निभाई। इसमें कब मास्टर अनंत राम सिंह लोधी, सहायक अध्यापक मोहम्मद वसीम, सहायक अध्यापक राम नारायण, कब पैक, बुलबुल तथा विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता की सामूहिक शपथ के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *