July 24, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

महिला सुरक्षा पर आईजी परम ज्योति का संवाद,जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी,

1 min read
Spread the love

करौली, राजस्थान
करौली के टाउन हॉल में महिला सुरक्षा एवं महिला सशक्तिकरण विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) परम ज्योति ने महिलाओं से संवाद करते हुए उन्हें उनके अधिकारों, आत्मरक्षा, साइबर अपराध, घरेलू हिंसा एवं महिला सुरक्षा संबंधी कानूनों की जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं से किसी भी प्रकार की आपराधिक घटना होने पर बिना भय पुलिस से संपर्क करने की अपील की।
कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल, पुलिस उपाधीक्षक अनुज शुभम, कोतवाली प्रभारी सोहन सिंह गुर्जर, महिला थाना प्रभारी सहित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, नर्सिंग कर्मी, एकल नारी शक्ति संगठन की महिलाएं एवं अन्य प्रतिभागियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम से पूर्व कलेक्ट्रेट में आईजी परम ज्योति को पुलिस जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद आईजी परम ज्योति एवं एसपी लोकेश सोनवाल ने महिला जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली टाउन हॉल से कलेक्ट्रेट, पुरानी कलेक्ट्री चौराहे होते हुए पुनः कलेक्ट्रेट पहुंची, जहां महिला सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण का संदेश दिया गया।

विजय कुमार शर्मा ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *