July 24, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

खनिज व विकास, पर्यावरण संरक्षण एवं अवैध खनन निगरानी समिति एवं एसआईटी की बैठक आयोजित

1 min read
Spread the love


धौलपुर

जिले में अवैध खनन एवं अवैध खनिज निर्गमन पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से जिला स्तरीय खनिज विकास, पर्यावरण संरक्षण एवं अवैध खनन निगरानी समिति तथा अवैध खनन की रोकथाम हेतु गठित विशेष जांच दल की बैठक जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी की अध्यक्षता में जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई।
बैठक में जिला कलक्टर ने संबंधित विभागों को निर्देश देते हुए कहा कि अवैध खनन एवं खनिज परिवहन के विरुद्ध सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर प्रभावी एवं कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करें।
जिला कलक्टर ने बैठक में निर्देश दिए कि चंबल नदी के घाटों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में अवैध खनन गतिविधियों की प्रभावी निगरानी के लिए हाई रिजोल्यूशन कैमरे स्थापित किए जाएं, जिससे रात्रिकालीन एवं दूरस्थ गतिविधियों पर भी नजर रखी जा सके। इसके अतिरिक्त प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी एवं ड्रौन कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी व्यवस्था विकसित करने तथा अवैध खनिज परिवहन पर नियंत्रण हेतु रणनीतिक स्थानों पर चैक पोस्ट स्थापित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक एवं निगरानी तंत्र के उपयोग से अवैध खनन एवं निर्गमन पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सकेगा।
जिला कलक्टर ने कहा कि अवैध खनन न केवल राजस्व हानि का कारण बनता है, बल्कि पर्यावरणीय संतुलन एवं वन्यजीव संरक्षण के लिए भी गंभीर चुनौती है। इसलिए सभी विभाग निर्धारित जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करें तथा की गई कार्रवाई की नियमित रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
बैठक के दौरान जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने जिले में संचालित गैगंसा यूनिटों का स्टॉक सत्यापन करवाकर अवैध खनिज भंडारण के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने खनिज विभाग को चंबल नदी के प्रतिबंधित क्षेत्र को छोड़कर पार्वती नदी क्षेत्र में वैज्ञानिक एवं पर्यावरणीय मानकों के अनुरूप खनन पट्टों का सृजन कर उनकी नीलामी की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही अवैध खनिज परिवहन में संलिप्त वाहनों के विरुद्ध पुलिस सहयोग से प्रभावी कार्रवाई करने हेतु उपखंड अधिकारी राजाखेड़ा एवं बसेड़ी को निर्देशित किया। बैठक में उपवन संरक्षक वी चेतन कुमार, जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान, खनिज विभाग के अधिकारी सहित सम्बन्धित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

विजय कुमार शर्मा ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *