July 24, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

चलती स्विफ्ट डिजायर बनी आग का गोला, चालक ने कूदकर बचाई जान; शॉर्ट सर्किट की आशंका,

1 min read
Spread the love

सैंपऊ, धौलपुर
कौलारी थाना क्षेत्र में बरा गांव के पास शुक्रवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब चलती हुई स्विफ्ट डिजायर कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तत्काल कार रोककर बाहर छलांग लगा दी, जिससे उसकी जान बच गई।
जानकारी के अनुसार चालक अपने गांव से धौलपुर सीएनजी भरवाने जा रहा था। रास्ते में अचानक कार के इंजन से धुआं निकलने लगा और कुछ ही क्षणों में आग की लपटें उठने लगीं। चालक ने बिना देर किए वाहन से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थान पर शरण ली।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, जबकि वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

विजय कुमार शर्मा ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *