July 24, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

सड़क हादसे में विशाल के बाद दूसरे छात्र ने भी तोड़ा दम,तीसरे की हालत नाज़ुक- परिजनों में मचा कोहराम

1 min read
Spread the love

इटियाथोक

गोण्डा।

इटियाथोक थाना क्षेत्र में गुरुवार को हुए सड़क हादसे ने दो घरों का चिराग बुझा दिया। अज्ञात तेज रफ्तार वाहन की टक्कर में एक छात्र विशाल की मौत होने के बाद घायल दूसरे छात्र ने शुक्रवार को दम तोड़ दिया। इसके साथ ही इस हादसे में मरने वालों की संख्या दो हो गई है।
वहीं तीसरे की हालत नाज़ुक बनी हुई है। इस दुखद हादसे में दो छात्रों की असमय मौत से परिवार में कोहराम मचा है और गांव में शोक का माहौल है।
मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को तारी परसोहिया गांव के मजरा टंडैल पुरवा निवासी विशाल व उसका छोटा भाई विवेक और वीर भारी निवासी अंकित एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। तभी नव्वागांव आर्यनगर मार्ग पर वीरपुर सूबेदार चौराहे के पास तिर्रेमनोरमा गांव के निकट तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाईक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि विशाल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल अंकित को उपचार के लिए लखनऊ ले जाया जा रहा था, लेकिन शुक्रवार सुबह उसने भी रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं हादसे में घायल विशाल के सगे भाई विवेक का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

परिवार में कोहराम, गांव में पसरा मातम

दो छात्रों की मौत से गांव में कोहराम मचा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दो-दो अर्थियां एक साथ उठने से ग्रामीणों में शोक की लहर है। बताया जाता है कि विशाल और विवेक इटियाथोक जनता इंटर कॉलेज में कक्षा 12 में दाखिला कराने गए थे। वापसी में वे पांडेय पुरवा स्थित एक निजी विद्यालय में अपने पुराने शिक्षकों से मिलने भी गए थे। वहां से लौटते समय अंकित भी उनके साथ था। विशाल के पिता राजेश कोलकाता में नेवी शिप पर निजी नौकरी करते हैं। बेटे की मौत की सूचना मिलते ही वे मुंबई से घर के लिए रवाना हो गए हैं। विशाल दो भाइयों में बड़ा था,और उसका छोटा भाई विवेक अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।
प्रभारी निरीक्षक कमलाकांत त्रिपाठी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अज्ञात वाहन चालक के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *