July 24, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

पिता के ऊपर सगी बेटी ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप, एफआईआर दर्ज

1 min read
Spread the love

उन्नीस वर्षीय युवती पहुंची थाने, बोली- विरोध करने पर मिलती है जान से मारने की धमकी

कर्नलगंज,गोंडा।

कोतवाली क्षेत्र मे रिश्तों को शर्मसार करने वाला गंभीर मामला सामने आया है। जिस पिता के साये में बेटी को महफूज होना था,उसी पर छेड़छाड़ का आरोप लगा है। 19 वर्षीय युवती ने अपने ही पिता पर घर में अकेले होने का फायदा उठाकर छेड़छाड़ और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने बुधवार देर शाम आरोपी पिता के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
युवती ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि उसके पिता का चाल-चलन ठीक नहीं है और वे आए दिन उसके साथ छेड़छाड़ करते हैं। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी जाती है। युवती के मुताबिक, घर में उसके छोटे भाई के अलावा कोई अन्य सदस्य नहीं रहता और इसी का फायदा उठाकर उसे परेशान किया जाता है।पीड़िता की शिकायत के आधार पर कर्नलगंज कोतवाली पुलिस ने आरोपी नरायन धर द्विवेदी के खिलाफ छेड़छाड़, धमकी समेत संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक सुधीर यादव को सौंपी गई है।
प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि युवती ने अपने पिता पर घर में अकेले होने का फायदा उठाकर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। शिकायत मिलते ही मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि जांच में मिलने वाले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल आरोपों की सत्यता पुलिस जांच के बाद स्पष्ट होगी, लेकिन जिस रिश्ते को बेटी की सुरक्षा की सबसे मजबूत दीवार माना जाता है, उसी रिश्ते पर लगे इन आरोपों से गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *